रायपुर:जब कलेक्टर ने कर्मचारी को फोन कर “हैप्पी बर्थडे” कहा।जन्मदिन की शुभकामनाएं अब बन रही हैं खुशियों का माध्यम — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप रायपुर ज़िला प्रशासन की अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का कलेक्टर ने शुभारंभ किया।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने प्रोजेक्ट की शुरुआत की तथा 6 कर्मचारियों से फोन में बात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं जन्मदिन नजदीकी आंगनबाड़ी या स्कूली बच्चों के साथ मनाने का आग्रह किया।






