
कवर्धा:आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान के तहत आज इनडोर स्टेडियम, पीजी कॉलेज ग्राउंड, कवर्धा में आयोजित तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का भव्य शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर संपूर्णता अभियान के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं फ्रंटलाइन वर्करों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री और विधायकों ने स्व सहायता समूह और विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और स्व सहायता समूह के स्टॉल से सामग्री भी खरीदी। संपूर्णता अभियान में जिले ने पूरे प्रदेश में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है।
आकांक्षा हाट मेला 3 से 5 अगस्त 2025 तक कवर्धा स्थित आचार्य पंथ श्री हकनाम साहेब बहुउद्देशीय भवन में आयोजित किया जा रहा है।







