
Oplus_0
रायपुर:सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा में दंडी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज के द्वितीय दिव्य चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान के अवसर पर रविवि के कार्यपरिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं विप्र कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य, डॉ. मेघेश तिवारी का शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
सलधा में दंडी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज के द्वितीय दिव्य चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान अवसर पर
आयोजित समारोह में सरस्वती महाराज ने अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया।
डॉ. मेघेश तिवारी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब सम्मान के रूप में दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज जी का आशीर्वाद मिला।उनके करकमलों प्राप्त सम्मान से शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए नवीन उत्साह और ऊर्जा मिला है।








