रायपुर:आज रायपुर शहर में जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान हेतु नगर निगम मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी वरिष्ठजनों ने सकारात्मक सुझाव एवं मार्गदर्शन दिए। राजनीति से ऊपर उठकर “शहर सबसे पहले” की भावना के साथ सभी ने इस गंभीर समस्या से स्थायी समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस बैठक में रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौरगण किरणमयी नायक , प्रमोद दुबे , एजाज ढेबर , पूर्व सभापति एवं नेताप्रतिपक्ष संजय श्रीवास्तव , प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,सुभाष तिवारी , वर्तमान सभापति सूर्यकांत राठौर , आयुक्त नगर निगम, एमआईसी सदस्यगण मनोज वर्मा एवं दीपक जायसवाल सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।






