रायपुर:”प्रोजेक्ट छांव” के तहत बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम, में आयोजित जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य सचिव अमिताभ जैन पहुँचे।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जिले में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य सचिव श्री जैन ने शिविर में लगे सभी स्टालों का जायजा लिया। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ भीम सिंह, डीआरएम दयानंद, मनरेगा आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा, एसआरएलएम मिशन हेड जयश्री जैन, सीईओ जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन सहित उपस्थित रहे।







