रायपुर:गुरु पूर्णिमा (गुरु पूजन पक्ष/मास) के शुभ अवसर पर 1981 बैच के विद्यार्थियों ने सेण्टपाॅल्स् स्कूल के गणित और भौतिक विज्ञान के शिक्षक एन के डेविड सर का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शाॅल-श्रीफल, पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ से उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी से भी भेंट की और आशीर्वाद ग्रहण किया।
आशीर्वाद प्राप्त करने वालों में प्रो. डॉ गिरीश कान्त पाण्डेय, माधव राव,शशांक शुक्ला, अधिवक्ता सी मोती सागर, फणिन्द्र शर्मा एवं सन्दीप परगनिहा उपस्थित थे।
प्रो. डॉ गिरीश कान्त पाण्डेय ने कहा 84 वर्ष के उम्र में डेविड सर आज भी वे उर्जावान हैं, उनके सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त कर हम मित्रगण अभिभूत हुए। उनके सामने हम सभी मित्रगण, पुराने दिनों को याद करते हुए पुनः स्कूली बच्चे बच्चे बन गए थे।







