रायपुर:ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने विविध आयामों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाये हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की तकदीर बदल रही है। बिहान से जुड़कर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम आरला की लखपति दीदी ममता देवांगन ने सफलता की इबारत लिख रही हैं।
ममता देवांगन ने अपने मजबूत इरादे एवं आत्मविश्वास से उन्होंने न केवल अपने परिवार को मजबूती प्रदान की, बल्कि एक सफल व्यवसायी बनी। उन्होंने बताया कि वे बिहान योजना के तहत वे ज्योति स्वसहायता समूह से जुड़ी है। उन्होंने बिहान योजना के तहत 8 लाख रूपए, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना अंतर्गत 10 लाख रूपए एवं वन स्टॉप फैसेलिटी के तहत 1 लाख 20 हजार रूपए का ऋण लिया और एक सोमनी में सांई बूट हाऊस तथा राजनांदगांव शहर में सिद्धांत बूट हाऊस दुकान प्रारंभ किया है। उनकी वार्षिक आय लगभग 5 लाख रूपए एवं प्रतिमाह आय लगभग 50 हजार रूपए है। शासन की बिहान योजना गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए मददगार साबित हो रहा है।
लखपति दीदी ममता देवांगन ने बताया कि बिहान से जुडऩे से पहले एक घरेलू महिला थी। उनके पति प्लांट में काम करते थे। बिहान के जुडऩे के बाद वे पुस्तक लिखने का कार्य करती थी। जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत पुस्तक संचालक के रूप में चयनित किया गया। अपनी आमदनी को बढ़ाने तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए वे बिहान से जुड़कर विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ी।









