दिल्ली:कोलकत्ता से थाईलैंड वाया रोड ! आपको यकीन नहीं होगा कि 70% यह रोड बन भी चुका है।1400 किलोमीटर लंबा यह हाइवे भारत-म्यंमार-थाईलैंड को जोड़ेगा।कोलकत्ता से सिलगुड़ी-कूचबिहार होते हुए बंगाल के श्रीरामपुर से यह रोड आसाम में प्रवेश करेगा वहां से दीमापुर ओर नागालैंड होते हुए मणिपुर की राजधानी इम्फाल पहुंचेगा।फिर मणिपुर-म्यंमार बॉर्डर मोरेह से यह म्यंमार को जोड़ेगा।म्यंमार के शहरों बागो-यांगून से होते हुए यह थाईलैंड पहुंचेगा।सोचिए आप अपनी गाड़ी य बाइकर अपनी बाइक से तीन कन्ट्रीज घूम लेंगे बिना हवाई सफर किए।ज्यादा से ज्यादा 1400 किलोमीटर के 20 से 25 घँटे लगेंगे पर लांग ड्राइव के शौकीनों के लिए तो यह सफर रोमांच से भरपूर होगा।इस रोड को बनाने का असली मकसद नार्थ ईस्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के साथ भारतीय माल को सड़क मार्ग से वाकी एशियाई देशों तक पहुंचाना है ताकि चीन को टक्कर दी जा सके क्योंकि चायनीज़ माल से एशिया के वाकी देशों की मार्किट भरी पड़ी है।तो चलते हैं न थोड़े इंतज़ार के बाद।

ब्रेकिंग
- आरटीई भर्ती गतिरोध को समाप्त करे सरकार:कांग्रेस
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यभर में रंगारंग कार्यक्रम
- भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि
- प्रधानमंत्री के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का किया,श्रवण
- 20 अप्रैल को ही करें अक्षय तृतीया का व्रत और दान : इंदुभवानंद महाराज









