रायपुर:छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय तीसरा अस्मिता खेलो इंडिया लिग सब- जूनियर,( बालिका ),, जूनियर,,, सीनियर ( महिला) भारोत्तोलन प्रतियोगिता 13 जुलाई को मिडिल स्कूल महुदा झीट पाटन जिला दुर्ग में आयोजित होगी.
यह प्रतियोगिता 8 ग्रुपों में आयोजित होगी जो भारतीय भारोत्तोलन संघ के न्यू वजन समूह के आधार पर किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 125 बालिका/ महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इसी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन की टीम का चयन किया जाएगा जो सितम्बर माह में हावड़ा में प्रतिनिधित्व करेगी।।।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे होगी।। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का वजन सुबह 9 बजे दो ग्रुप में लिया जाएगा एवम प्रतियोगिता 11 बजे प्रारंभ होगा.प्रतियोगिता के आयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ एवम महुदा के राष्ट्रीय निर्णायक छबि राम विश्वकर्मा,कोमल सोनी, सुमित सिन्हा हैं.
यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के महासचिव राजेश जंघेल ने दी है.







