रायपुर:SGFI से मान्यता प्राप्त रही संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ तेलंगाना (TAT) द्वारा 11वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन F3 मार्शल आर्ट्स क्लब, खैरताबाद, हैदराबाद (तेलंगाना) में 25 से 27 जून 2025 तक किया गया।
प्रतियोगिता का उदघाटन डीवी प्रदीप कुमार रेड्डी (ACP) ने किया और समापन समारोह के मुख्य अतिथि आर संजय कुमार (SP हैदराबाद) थे। पुरुस्कार वितरण TIF के अध्यक्ष डॉ कुलदीप सुमनाक्षर, सचिव रविंदर सिंह और आयोजक मो फ़रीदउद्दीन (अध्यक्ष TAT) ने किया।इस चैंपियनशिप में 08 राज्यों के लगभग 150 खिलाड़ी / अधिकारी भाग लिए थे जिसमें छ ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किये जिसमे 06 स्वर्ण, 07 रजत पदक और 01 काँस्य पदक शामिल है।प्रतियोगिता में महाराष्ट्र टीम 98 अंक लेकर प्रथम स्थान पर, 52 अंक लेकर छत्तीसगढ़ टीम द्वितीय स्थान पर और 45 अंक लेकर तेलंगाना तृतीय स्थान पर रही जिसके लिए उन्हें क्रमशः चैम्पियन ट्रॉफी, फर्स्ट & सेकण्ड रनर अप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।







