
रायपुर:पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा वर्ष 2024 अगस्त में कलकत्ता में आयोजित राष्ट्रीय निर्णायक की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के पावरलिफ्टर बीएम ठाकुर, पतंजलि झा, राजकुमार पांडे एवं अजयदीप सारंग सफल हुए । दावनगेरे में दिनांक 22 से 30 जून तक चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायकों की परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर देशभर के कुल 18 निर्णायकों में छत्तीसगढ़ से बीएम ठाकुर (बीएसपी) को 91 अंक, पतंजलि झा (दुर्ग जिला) को 85 अंक, राजकुमार पांडे (बिलासपुर) को एवं अजयदीप सारंग (रायपुर) ने 78 अंक प्राप्त हुए हैं ।
पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री कृष्णा साहू को उपरोक्त निर्णायकों का राष्ट्रीय निर्णायक वर्ग-2, का पंजीयन कार्ड प्रदान किया गया ।







