
रायपुर :.छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर के शिक्षा विभाग एवं कंप्यूटर विभाग द्वारा आज से दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है । “शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का समावेश”विषय पर यह नेशनल कॉन्फ्रेंस विप्र महाविद्यालय और शासकीय के. आर डी महाविद्यालय नवागढ़ बेमेतरा, महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर एवं वीतराग रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
विप्र कॉलेज के सभागार में हाई ब्रीड मोड में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस में कल 27 जून को सुबह 9:30 बजे आयोजित उदघाटन समारोह में डा. सच्चिदानंद शुक्ला (कुलपति ,पं. रविशंकर शुक्ल वि. वि. मुख्य अतिथि होंगे। तथा समारोह ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष विप्र शिक्षण समिति समारोह की अध्यक्षता में संपन्न होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरीशकांत पाण्डेय(शासकीय के. आर .डी .महाविद्यालय नवागढ़, बेमेतरा) एवं प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी (महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर) होगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि उद्घाटन समारोह के उपरांत नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता डॉ .अमितेष झा (सहायक प्राध्यापक गुरु घासीदास वि .वि.बिलासपुर) एवं द्वितीय सत्र के वक्ता डॉ .थीयागु सूर्या( सहायक प्राध्यापक ,शिक्षा विभाग सेंट्रल वि .वि. कर्नाटक) होगे। इसके बाद तृतीय सत्र में प्रतिभागी शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।राष्ट्रीय कांफ्रेंस के संयोजक मण्डल में डॉ .दिव्या शर्मा, मोहित श्रीवास्तव, डॉ. प्रेम चंद्राकर व डॉ. निर्मल कुमार सहित चारों संस्थानों के प्राध्यापक गण, शोधार्थी एवं पंजीकृत प्रतिभागी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित होगे ।









