रायपुर:यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में हरियाणा स्पोर्ट्स म्यू थाई एसोसिएशन (HSMA) के द्वारा राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 14 जून 2025 तक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के इंडोर स्टेडियम, रोहतक (हरियाणा) में किया गया।
प्रतियोगिता के अन्तिम दिन रायपुर की भार्गवी उइके ने राजस्थान के खिलाड़ी को परास्त कर छ ग को दूसरा स्वर्ण दिलाया। प्रवीण कृष्ण जायसवाल ने भी असम के खिलाड़ी को फाइनल में हराकर तीसरा स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ को दिलाया।जगदलपुर बस्तर के युवराज ने बिहार के खिलाड़ी को फाइनल में नॉक आउट कर लगातार छठवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बन छत्तीसगढ़ को चौथा स्वर्ण दिलाया और वाए क्रू इवेन्ट में काँस्य पदक जीत कर दोहरी सफलता हासिल की।छत्तीसगढ़ को पांचवा और अन्तिम स्वर्ण पदक दंतेवाड़ा खेल विभाग की कोच टिकेश्वरी साहू ने वाए क्रू इवेन्ट में मेघालय की खिलाड़ी को परास्त कर दिलाया।फाइनल में छत्तीसगढ़ के 16 खिलाड़ी स्वर्ण से चूके और रजत पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के पदकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की। छत्तीसगढ़ के 14 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदियों से से परास्त होकर फाइनल में नही पहुँच सके और काँस्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के कुल पदकों की संख्या 35 पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 29 राज्यों के लगभग 1150 खिलाड़ी, अधिकारी भाग लिया।समापन और पुरुस्कार वितरण की मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की संयुक्त सचिव डॉ अलकनन्दा अशोक थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता UMAI के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में हरियाणा स्पोर्ट्स काँसिल के निर्देशक डॉ अशोक और UMAI के महासचिव श्रीराम चौधरी सहित UMAI के समस्त पदाधिकारी थे।समापन समारोह में छत्तीसगढ़ म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन का विशेष सम्मान किया गया वहीं निर्णायक मण्डल के छत्तीसगढ़ के प्रणव शंकर साहू, सुश्री हरबंश कौर और अमन यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 23 मई से01 जून 2025 को अंटालिया (टर्की) में सम्पन्न विश्व म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत के लिए काँस्य पदक जितने वाली खेल एवँ युवा कल्याण दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू को भी आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया।








