दुर्ग: पॉवर जिम, सेक्टर 6, भिलाई में वेटलिफ्टिंग के अभ्यास हेतु मुख्य अतिथि बुधराम सारंग (विक्रम एवं वीर हनुमान सिंह खेल अवार्डी द्वारा नया वेटलिफ्टिंग सेट राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति में उदघाटन कर खिलाड़ियों को समर्पित किया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता वेटलिफ्टर अजयदीप सारंग (शहीद कौशल यादव, राजीव पांडेय एवं गुंडाधुर अवार्डी), तुलसी सोनी (कार्यकारी अध्यक्ष सीजीपीएलए), वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीजीपीएलए), त्रिलोक सिंह, आई एस वर्गीस, श्री ए नागभूषण (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीजीपीएलए), अशोक पिल्ले (पूर्व मिस्टर इंडिया), सुजीत बघेल (भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष), एस मोहन कृष्णा (पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, सीजीपीएलए), लोमन सिंह सोनबोईर (सूबेदार मेजर, रिटायर्ड सेना अधिकारी), संतोष देवांगन (कोषाध्यक्ष, सीजीपीएलए), संतोषी माझी (शहीद राजीव पांडेय व गुंडाधुर खेल अवार्डी) सहित पावरलिफ्टिंग एवं वेटलिफ्टिंग अभ्यास के इच्छुक बच्चे साथ क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग (भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण में भाग लेने वाले बच्चे विशेष रूप से उपस्थित हुए । कृष्णा साहू (पॉवर जिम के संचालक एवं प्रशिक्षक, विक्रम, गुंडाधुर, वीर हनुमान सिंह खेल अवार्डी) अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पॉवर लिफ्टर एवं बॉडी बिल्डर द्वारा पॉवर जिम में वेटलिफ्टिंग करने में रुचि रखने वाले युवा खिलाड़ियों के अभ्यास हेतु स्वयं के खर्च पर नया वेटलिफ्टिंग सेट खरीदा गया । पावरलिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग, पंजा कुश्ती सहित विभिन्न स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण एवं फिटनेस हेतु पॉवर जिम, वर्ष 2006 से प्रारम्भ हुआ है और इस उदघाटन के साथ ही वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण भी प्रारंभ हो जाएगा जिसमें कि युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य एवं भारत देश का नाम रोशन कर सकेंगे ।








