
दिल्ली:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी को इस प्रकार के बचकाने सवाल नहीं करने चाहिए। विदेश मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया जा चुका है कि हमने कार्रवाई करने के बाद बताया है। रात 01:30 बजे जब हमने ऑपरेशन पूरा कर लिया, उस समय विदेश मंत्री ने उन्हें बताया कि हमने आपकी इन-इन स्थानों पर हमला किया है, जो आतंकवादी ठिकाने थे। हमने आपके किसी नागरिक क्षेत्र या सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया है। जो करना था, वह हमने कर दिया। अब यह आप पर निर्भर है कि आप बात बढ़ाना चाहते हैं या नहीं।उन्होंने कहा यानी भारत ने साफ बताया -भारत घुसता भी है, मारता भी है, बताता भी है और दुनिया को जताता भी है।









