रायपुर:IFMA वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप 23 मई – 01 जून 2025 अंटालिया (टर्की) में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने खेल एवँ युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा की कोच कु टिकेश्वरी साहू 13 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल के अन्य सदस्यों के साथ इस्ताम्बुल होते हुए अंटालिया (टर्की) में भाग ले रही है।
राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने कहा कि आज सम्पन्न वाए क्रू (एकल प्रदर्शन) इवेन्ट में विश्व के खिलाड़ियों के साथ टिकेश्वरी साहू फाइनल पहुँची और 70 देशों के खिलाड़ियों के मुकाबले अंकों के आधार पर 9वीं रैंकिंग की उपलब्धि प्राप्त कर भारत और छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में गौरवान्वित किया।
वाए क्रू इवेन्ट में अंकों के आधार पर 70 देशों में से प्रथम दस देश के खिलाड़ियों की रैंकिंग इस प्रकार रही :- फिलीपींस, विएतनाम, यूक्रेन, जर्मनी, ईरान, टर्की, यू ए ई, इजिप्त, भारत और चेक गणराज्य।
टिकेश्वरी साहू की उपलब्धि पर IFMA महासचिव स्टीफन फॉक्स ने टिकेश्वरी की प्रशंसा करते हुए व्यक्तिगत बधाई दी। म्यूथाई फेडरेशन UMAI और छत्तीसगढ़ राज्य म्यूथाई संघ के पदाधिकारियों ने टिकेश्वरी साहू को उसकी उपलब्धि पर अनेकानेक बधाई दी है।देर रात “माई म्यू” (Mai Muay) टीम इवेन्ट के विश्व के प्रथम चार स्थानों का निर्धारण होगा।
छत्तीसगढ़ की टिकेश्वरी साहू और अरुणाचल की पनि मंजू ज़ोराम की भारतीय टीम प्रथम चार में आने जोर लगायेंगी। यदि भारतीय टीम प्रथम चार में आती है तो भारत के लिए पदक जीत सकती है।







