बेमेतरा:आज ग्राम गुधेली में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती समारोह का आयोजन पूरे श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ कार्यक्रम की शुरुआत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर टीका, फूल-माला अर्पित कर एवं अगरबत्ती जलाकर विधिवत पूजन से की गई, जिसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर बेमेतरा भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने लोकमाता के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा, नारी सशक्तिकरण और धर्म के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
राजमाता अहिल्याबाई होल्कर (1725–1795) मराठा साम्राज्य की महान रानी थीं, जो अपनी धार्मिक आस्था, जनकल्याणकारी कार्यों और सामाजिक न्याय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने विधवा होते हुए भी शासन की बागडोर संभाली और अपनी सूझबूझ, साहस और न्यायप्रियता से एक आदर्श शासक के रूप में इतिहास में अपनी अमिट छवि बनाई।
अहिल्याबाई ने काशी, गया, सोमनाथ, द्वारका, रामेश्वरम्, उज्जैन, अयोध्या, कांची, बद्रीनाथ, केदारनाथ जैसे देशभर के धार्मिक स्थलों पर घाट, धर्मशालाएं और मंदिर बनवाए। उनका जीवन धर्म, करुणा और समाजसेवा की मिसाल है।
कार्यक्रम में योगेश तिवारी ने कहा “लोकमाता अहिल्याबाई नारी नेतृत्व और धर्मनिष्ठ शासन की प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि धर्म का पालन करते हुए जनकल्याण भी किया जा सकता है। मैं आज उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराता हूँ।”समारोह में भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सत्संग के साथ-साथ ग्रामवासियों ने अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ साथ में सभी महिला समूह के महिला को सम्मानित किया गया ।
नरेंद्र वर्मा जिला महामंत्री भाजपा,सूर्यकांत नायक मंडल अध्यक्ष ,प्रभारी होरीलाल सिन्हा, राहुल ठिकरिया जिला पंचायत सदस्य ,
सरपंच गुधेली शिमा निषाद , पोषण वर्मा , डॉ डिकेन्द्र वर्मा ओमप्रकाश ,नेतराम परगनिहा , डांडी के वर्मा, देवेंद्र साहू, डॉ उतम देवांगन,अशोक पाण्डेय, खिलु साहू, ताकेश्वर सोनी युवामोर्चा भीम्भौरी मंडल अध्यक्ष, पोषण निर्मलकर युवामोर्चा महामंत्री ,
पंकज वर्मा उपाध्यक्ष,छेदी लाला साहू,जीतू शाहू, परमेश्वर निषाद ,सरपंच प्रतिनिधि शिवा चौहान,, संजय साहू,देवेंद्र शिवर,रामकुमार वर्मा , श्रीमती हेमलता भारती,खिलेश्वरी, अर्पण मानस महिला समिति – अध्यक्ष टिकेश्वरी परगनिहा ,उपाध्यक्ष कविता परगनिहा, जय माँ सिद्धि समिति – अध्यक्ष द्रोपति साहू,उपाध्यक्ष लिवेनी साहू,, महिला विकास समिति अध्यक्ष ताकेश्वरी साहू ,उपाध्यक्ष दुलेश्वरी साहू, जय मां तुलसी समूह – अध्यक्ष राधिका शिवर,उपाध्यक्ष नेहा साहू , एवं ग्रामीण की उपस्थिति रही।






