रायपुर:राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदांनद शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं विश्वविद्यालय में स्थापित किए जा रहे श्रीमंत शंकर देव शोधपीठ की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री डेका के पहल पर राज्य के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में ज्ञान-विज्ञान को बढ़ावा देने और स्थानीय ज्ञान परंपराओं के दस्तावेजीकरण के लिए श्रीमंत शंकर देव अनुसंधान पीठ की स्थापना की जा रही है।

ब्रेकिंग
- फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक : फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली हार
- अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री
- श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री हनुमान उत्सव एवं 108 श्री हनुमान चालीसा पाठ का हुआ भव्य आयोजन:सुभाष तिवारी
- धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं:योगेश तिवारी
- शासकीय कर्मचारियों ने सीखा सीपीआर और प्राथमिक उपचार






