रायपुर:IFMA वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप 22 मई – 01 जून 2025, अंटालिया (टर्की) में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने खेल एवँ युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा की कोच 25 वर्षीय टिकेश्वरी साहू आज 21 मई की शाम स्वामी विवेकानंद विमानतल से नई दिल्ली रवाना हुई।
राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि टिकेश्वरी साहू 13 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल के अन्य सदस्यों के साथ 22 मई की देर रात अंटालिया (टर्की) हेतू रवाना होगी।
अंटालिया रवानगी के पूर्व 22 मई 2025 को भारतीय म्यू थाई दल का UMAI अध्यक्ष मोहन वर्मा, महासचिव चौधरी जी के नेतृत्व में खेल मंत्री – भारत शासन और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों से सौजन्य भेँट का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा हेतू टिकेश्वरी साहू छ ग से एकमात्र चयनित खिलाड़ी है।








