नवागढ़ : शासकीय के.आर.डी. महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग, क्रीड़ा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वाधान में “MY SAFE INDIA” के अंतर्गत महिला आत्मरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।
इस कार्यशाला कि अध्यक्षता जाहिद बेग, महाविद्यालयीन जनभागीदारी अध्यक्ष द्वारा की गई एवं आत्मरक्षा विशेषज्ञ के रूप में हर्षा साहू, सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सम्मिलित हुई। यह कार्यशाला सभी महिलाओं एवं छात्राओं के लिए आयोजित था। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे हर्षा साहू द्वारा एक महिला को विपरित परिस्थितियों में, ‘कैसे अपनी रक्षा करें’ के अंतर्गत कोहनी, पंच, घुटना आदि से आत्मरक्षा के कौशल सिखाये गये साथ ही दुपट्टा, हेयर क्लिप, पेन एवं मोबाईल आदि को ही कैसे अपना हथियार बनाकर आत्मरक्षा की जाये, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा अभ्यास कराया गया।कराटे की आत्मा हर पंच में है, हौसलों का जोश हर किक में है, संघर्ष की राहों में कराटे है साथी, हर कदम पर बनाता है “MY SAFE INDIA”
इन पंक्तिाओं को सार्थक करते हुए “MY SAFE INDIA” कार्यशाला का आयोजन सफल रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. निर्मल कुमार एवं आभार व्यक्त प्रो. दुर्गा सोनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम समाजशास्त्र विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गिरीश कांत पाण्डेय, सभी प्राध्यापकगण, जन भागीदारी समिति के सदस्यगण, गैर शैक्षणिक स्टॉफ, छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नगर के महिलाओं ने भाग लिया।









