
दिल्ली:अपने आगामी दो माह के सभी कार्यक्रमों को निरस्त करते हुए परमपूज्य ज्योतिर्मठ के शङ्कराचार्य जी महाराज ने कहा कि यह समय देश के साथ एकजुट होकर खड़े होने का है।
उन्होंने कहा देश का पराक्रम शत्रुओं का नाश करेगा। उन्होंने प्रधानमन्त्री, रक्षामंत्री और गृहमन्त्री के साथ साथ भारतीय सेना के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि वे भारत की विजय के लिए धार्मिक अनुष्ठान भी सम्पन्न कराएंगे। वे स्वयं को युद्ध के लिए और सैन्य शिविर में सेवा कार्यों के लिए भी प्रस्तुत करते हैं।








