रायपुर:7वीं खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 06 – 15 मई पटना (बिहार) में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के कोंडागांव जिले की कुमारी रंजीता कुरेटी ने 52 kg वजन वर्ग में हिमांचल, महाराष्ट्र, दिल्ली के खिलाड़ियों को हराकर कर फाइनल में मध्यप्रदेश की नैंसी को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर छत्तीसगढ़ को पहली स्वर्णिम सफलता दिलाई। जिला जूडो संघ रायपुर के अध्यक्ष एवँ प्रदेश जूडो संघ के संयुक्त सचिव अनीस मेमन ,प्रदेश संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि राज्य निर्माण पश्चात खेलों इण्डिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ को पहली बार स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।
श छत्तीसगढ़ के सुदूर बस्तर क्षेत्र की खिलाड़ी ने जनवरी 2025 में पुणे नेशनल में बेस्ट प्लेयर का खिताब जीतकर भारतीय खेल प्राधिकरण के माध्यम से (जॉर्जिया) विदेश में जूडो प्रशिक्षण हेतू चयनित हो चुकी है। रंजीता का यह प्रदर्शन निश्चित रूप से सराहनीय है।
उल्लेखनीय है कि अन्तराष्ट्रीय निर्णायक छ ग पुलिस के शेख शरीफ़ उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।रंजीता की उपलब्धि पर प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव शम्भू सोनी, संयुक्त सचिव अनीस मेमन, बस्तर जूडो संघ के अब्दुल मोइम,परमजीत सिंह, राजकुमार जायसवाल सहित समस्त जिला संघो के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।










