बेमेतरा: भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिन्दू सनातन संगठन एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने शहर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर भगवान परशुराम से आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने समाज के लोगों के साथ परशुराम जयंती की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि भगवान परशुराम त्याग, तपस्या और शौर्य के प्रतीक हैं, जिनके आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और न्याय की स्थापना की जा सकती है।बेमेतरा में आयोजित समारोह में योगेश तिवारी ने ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया और युवाओं को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। रायपुर के कार्यक्रम में भी उन्होंने सामाजिक एकता और संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया।इस दौरान समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, युवावर्ग एवं ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। योगेश तिवारी की उपस्थिति से आयोजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्हें समाज के लोगों ने सम्मानित भी किया। कविता लेखमणि पांडे कौशल शर्मा कविता शर्मा सौम्या शुक्ला अजय मिश्रा दीपक तिवारी अशोक तिवारी यमुना शर्मा महेश शर्मा संदीप त्रिपाठी संजय दुबे जितेंद्र शुक्ला शरद शर्मा रोशन दत्त लोकेश्वर शुक्ला अजय मिश्रा और समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे






