रायपुर:उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर रायपुर में महादेव कॉरिडोर के निर्माण से धार्मिक और पर्यटन के क्षेत्र में राजधानी के पहचान को एक नई ऊंचाई मिलेगी।
महापौर मीनल चौबे ने विधायक राजेश मूणत, निगम सभापति सूर्यकांत राठौर जी के साथ नगर निगम रायपुर, लोक निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रेजेंटेशन को देखा। अधिकारियों ने महादेव कॉरिडोर के निर्माण हेतु विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान एमआईसी सदस्य, निगम कमिश्नर और अधिकारीगण मौजूद थे।







