रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा हमारी सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लिए जो विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है, निश्चित ही इस विजन को पूरा करने में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की अहम भूमिका रहने वाली है। इस वर्ष जीएसटी कलेक्शन में हमारा छत्तीसगढ़, पूरे देश में नंबर वन पर है, इसमें भी इंडस्ट्रीज का विशेष सहयोग रहा है।
मुख्यमंत्री शहीद स्मारक भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में संत लाल साईं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह , झारखंड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस , रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।








