
दिल्ली: IMD वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा, “आज भी कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी है..कल से एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आ सकती है, अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड इन सभी इलाकों में बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है इसके अलावा इसके आस-पास के मैदानी इलाकों में थंडर स्टॉर्म की एक्टिविटी भी हो सकती है. आने वाले दिनों में दिल्ली NCR में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है.







