
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “दीपक म्हस्के को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. दवाई सप्लाई के काम की जिम्मेदारी CGMSC की है. दीपक म्हस्के के अध्यक्ष नियुक्त होने पर काम में तेजी आएगी। मुझे भरोसा है कि हम छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक कर पाएंगे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जिन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक साथी, निगम, मंडल, आयोग के अध्यक्षों सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।












