बेमेतरा: श्री हनुमंत जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर बेरला में त्रि दिवसीय श्री राम चरित मानस ज्ञान यज्ञ में छत्तीसगढ़ के 18 मंडलियों की प्रस्तुति हुई ।जिसमे प्रथम दिवस में वंदना महिला मानस मंडली पड़कीभाट बालोद,आदर्श मानस परिवार भरचट्टी, बेमेतरा, राम रसिया मानस परिवार चमारी बेमेतरा, जय मां सरस्वती महिला मानस परिवार कोकड़ी धमतरी श्री रामलला मानस परिवार चैनगंज गुंडरदेही लव निमेष बालिका मानस परिवार रायपुर श्रद्धा महिला मानस परिवार गुंडरदेही ,बालोद सुरताल मानस परिवार जुनवानी ,घटारानी नवनीत मानस परिवार नंदिनी अहिवारा, दुर्ग श्री राम सेवा सत्संग समिति पिपरभट्ठा, बेमेतरा ममता बालिका मानस परिवार नवागढ़ ,बेमेतरा सुर सरिता मानस परिवार खाती, बेमेतरा जनक सुता बालिका मानस परिवार खुख्सीडीह, भिलाई ,दुर्गस्वाति महिला मानस परिवार रूआबांधा भिलाई ,दुर्ग श्री राधा रानी मानस परिवार कुम्ही बेरला मोर गंवई के फूल मानस परिवार डोमा, धमतरी नित्या मानस परिवार धमतरी,श्री राम कृपा मानस परिवार दामाखेड़ा के अलावा पद्म छालीवुड अभिनेता अनुज शर्मा की भक्ति मय प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया वही आकाशवाणी वाणी दूरदर्शन कलाकार गौतम चंद जैन ने भी अपनी प्रस्तुति प्रदान किए कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र साहू कंडरका ने किया । संरक्षक पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी नगर पंचायत विशाल देशलहरा सहित नगर के समस्त जनप्रतिनिधी के साथ साथ मा भद्रकाली जिला मानस संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। राजकुमार ताम्रकार टिकेंद्र धीवर छगन साहू हीरानंद साहू देवलाल सिन्हा विष्णु साहू संतोष साहू बल्लू यादव बिसाहू सिन्हा गजेंद्र वर्मा एवं हनुमंत जन्मोत्सव समिति के समस्त सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे है।