
दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कुछ समय पहले श्रीलंका से लौटते समय मुझे राम सेतु के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। और, एक दिव्य संयोग की बात है कि यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था।प्रधानमंत्री ने कहा दोनों के दर्शन करके धन्य हो गया। प्रभु श्री राम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं। उनकी कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।







