दिल्ली:सकल सौभाग्यप्रद सर्वतोभद्र-निधि, सर्व, सर्वेश, सर्वाभिरामं।
शर्व-हृदि-कंज-मकरंद-मधुकर रुचिर-रूप, भूपालमणि नौमि रामं॥
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सूर्यकुलभूषण प्रभु श्री रामलला के भव्य भाल पर अंकित यह स्वर्णिम ‘सूर्य तिलक’ सनातन राष्ट्र के हृदय में आस्था का अमर दीप प्रज्वलित कर रहा है।उन्होंने कहा समूचे भारत को आत्मगौरव के उजास से आलोकित करता यह ‘सूर्य तिलक’ हमारी संस्कृति की दिव्यता और परंपराओं की पवित्रता की विराट अभिव्यक्ति है।यह सूर्य तिलक, ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के प्रत्येक संकल्प को अपनी दिव्य आभा से दीप्त करेगा।
जय जय श्री राम!








