बेमेतरा: दारगांव में महिला कमांडो बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में योगेश तिवारी शामिल हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोगी जनकल्याण समिति एवं नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा पद्मश्री शमशाद बेगम भी उपस्थित रहीं।
बैठक में शराबबंदी और नशामुक्त समाज के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया। महिला कमांडो ने निर्णय लिया कि वे गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाकर नशे के खिलाफ जनजागरण करेंगी और समाज को इस कुरीति से बचाने के लिए संगठित होकर कार्य करेंगी।
बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि योगेश तिवारी ने कहा कि महिला कमांडो को गृह एवं कुरीति उद्योग के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें कुशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महिला कमांडो को पुनः सक्रिय कर गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि हर व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क किया जा सके। उपस्थित सभी महिलाओं ने एकजुट होकर “नशा मुक्त समाज” का संकल्प लिया और इसे सफल बनाने का दृढ़ निश्चय किया।कार्यक्रम में डॉ. एन.के. तिवारी, राकेश साहू, पद्मश्री शमशाद बेगम, रफीक भैया, केजिया ठाकुर (सरपंच), सतरूपा चतुर्वेदी (उपसरपंच), रेखा साहू (पंच), बिमला (अध्यक्ष, महिला कमांडो) और ओशमनी शामिल थे।










