रायपुर:भारतीय जुडो महासंघ के तत्वाधान तत्वाधान में उत्तराखंड जूडो संघ द्वारा राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन पिस्टल वीद स्कूल, मसूरी रोड, देहरादून (उत्तराखंड) में दिनांक 28 से 31 मार्च 2025 तक आयोजित है।
छ ग प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, जिला जूडो संघ रायपुर के अध्यक्ष और प्रदेश जूडो संघ के संयुक्त सचिव अनीस मेमन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ का 22 सदस्यीय दल जिसमें 9 बालक, 10 बालिका एवं 03 प्रशिक्षक / मैनेजर आज रवाना हुए।
छत्तीसगढ़ टीम में बालिका वर्ग में दीपिका साहू -44 किलो, ट्विंकल सारथी -48 किलो, तनु रानी साहू -52 किलो, आकांक्षा जायसवाल -57 किलो, शारदा गोस्वामी -63 किलो, अंजलि ठाकुर-70 किलो, साधना जायसवाल -78 किलो, स्नेहा नियोगी +78 किलो, ज्योति ध्रुव -44 किलो, श्यामा अनजा -57 किलो।
बालिका टीम प्रशिक्षक नेहा वर्मा (भाटापारा बलोदा बाजार ब्लैक बेल्ट JFI) तथा प्रबंधक श्री अशोक पटेल (बी.एस.पी)। बालक वर्ग में लॉरेंस मशीन -55 किलो, पंकज जयसवाल -60 किलो, अभिजीत आचार्य -66 किलो, वरुण लहरे -73 किलो, भरत तिवारी -81 किलो, राज सिंह -90 किलो, मैनक दत्ता +100 किलो, अपूर्व सोनी -66 किलो, यशवंत पांडे -73 किलो,।बालक प्रशिक्षक एवं प्रबंधक राजकुमार जायसवाल (बिलासपुर) भाग लेंगे।