रायपुर :.छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र, कला वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के 29 वें वार्षिक उत्सव “रंग तरंग “में विभिन्न प्रांतो के परंपरा और संस्कृति की झलक विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में देखने को मिला।
29 वें रंगतरंग वार्षिक समारोह के उदघाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने वार्षिक उत्सव को विद्यार्थियों का कार्यक्रम बताते हुए कहा कि क्लास रूम में पढ़ाई के बाद वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के लिए यादगार दिन होता है। पदमा ओझा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसके बाद विद्यार्थियों के वार्षिक उत्सव रंग तरंग में सर्वप्रथम शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई। फिर छत्तीसगढ़ी सॉन्ग संगी जहुरिया पर विद्यार्थियों के डांस से दर्शन भी झूमने लगे । वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा प्रस्तुत किया। योगा डांस के माध्यम से विद्यार्थियों ने योग के आश्चर्यजनक आसान प्रस्तुत किया। मोर संगवारी छत्तीसगढ़ी नृत्य ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके उपरांत पंजाबी, राजस्थानी ,पहाड़ी, राउत नाचा ,संबलपुरी डांस, दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य ने दर्शकों को बांधे रखा ।लगभग तीन घंटे तक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा , कंप्यूटर और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के रंगारंग प्रस्तुति ने खूब वाह वाही लूटी और और दर्शकों को अपने साथ झूमने के लिए मजबूर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आराधना शुक्ला ,डॉ. दीपशिखा शर्मा ,डॉ. निधि श्री शुक्ला, डॉ. कंचन मिश्रा ,अपूर्वा शर्मा और डॉ. प्रियंका तिवारी के दिशा निर्देश में विद्यार्थियों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वार्षिक उत्सव रंग तरंग को यादगार बनाया। इस अवसर पर विप्र शिक्षण समिति के संचालक उमाकांत शर्मा ,प्रमोद शर्मा,आनंद पाण्डेय, विप्र पब्लिक स्कूल की प्राचार्य पदमा ओझा,डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. दिव्या शर्मा मोहित श्रीवास्तव सहित समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी अपने पालकों के साथ उपस्थित रहकर वार्षिक उत्सव का आनंद लिया।

ब्रेकिंग
- इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
- स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी
- मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
- विशेष लेख:महादेव घाट, खारून नदी और रायपुर का सांस्कृतिक पुनर्जागरण: मनोज शुक्ला
- खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव ने नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की







