
रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में” 29 वें रंग तरंग “वार्षिक उत्सव का आयोजन आज 13 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे से किया गया है ।
यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि समस्त विभागों के विद्यार्थियों द्वारा विप्र महाविद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति 29 वें वार्षिक उत्सव में की जाएगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों और उनके पालकगण उपस्थित रहेंगे।









