रायपुर:जाबो ‘जगाव बोटर’ अभियान के अंतर्गत जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में मतदाताओं को आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए जागरूक किया जा रहा है।
महंत लक्ष्मी नारायण दास कॉलेज के नवीन मतदाताओं द्वारा मेहंदी, रंगोली, पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने की अपील की गई।वोट ज़रूर डालें, क्योंकि आपका वोट आपका अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। अपने अधिकार का प्रयोग करें, जिम्मेदार नागरिक बनें।








