रायपुर:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है. लगातार 8वीं बार बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि हम दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है. इसे आकांक्षाओं का बजट बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के विकास पर ध्यान दिया है.
निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए अप्रत्यक्ष कर उपायों को लागू करना
– हैंडिक्राफ्ट्स निर्यात की समय सीमा को छह महीने से बढ़ाकर एक साल किया गया, इसके लिए तीन महीने की समय सीमा और बढ़ाई गई।- वेट ब्लू लैदर को बेसिक कस्टम्स ड्यूटी से पूर्णत: करमुक्त किया गया।MSMEs के लिए ऋण प्राप्ति को सुलभ बनाना :– सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए 5 करोड़ से 10 करोड़, अगले 5 वर्षों में 1.5 लाख करोड का अतिरिक्त ऋण- उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत सूक्ष्म उद्यमों के लिए 5 लाख की सीमा वाले विशेष कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड्स की होगी शुरुआत।
MSMEs के लिए ऋण प्राप्ति को सुलभ बनाना :-
– सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए 5 करोड़ से 10 करोड़, अगले 5 वर्षों में 1.5 लाख करोड का अतिरिक्त ऋण
– उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत सूक्ष्म उद्यमों के लिए 5 लाख की सीमा वाले विशेष कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड्स की शुरुआत होगी।
ये चीजें हुईं सस्ती
- मोबाइल फोन सस्ती हुआ
- कैंसर की दवाइयां सस्ती हुईं
- मेडिकल इक्विपमेंट्स सस्ते हुए
- LCD, LED सस्ती हुईं
- 6 लाइव सेविंग दवाइयां सस्ती हुईं
- 82 सामानों से सेस हटाने का ऐलान
- भारत में बने कपड़े होंगे सस्ते
- सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर टैक्स से राहत दी है. इससे बैटरी से चलने वाली कारें सस्ती हो सकती हैं.
- चमड़ा और इससे बने उत्पादों पर टैक्स घटाई गई हैं, जिससे चीजें सस्ती होंगी.
- फ्रोजन फिश
- मोटर साइकिल
- जिंक स्कैप
- कोबाल्ट पाऊडर
- EV लिथियम बैटरी
- लीथियम आयन बैटरी
- कैरियर ग्रेड इंटरनेट स्विच
- सिंथेटिक फ्लेवरिंग एसेंस
- जहाज निर्माण के लिए कच्चा माल—बेसिक कस्टम ड्यूटी से 10 और साल के लिए छूट
क्या हुआ महंगा
- बजट में इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 परसेंट से बढ़ाकर 20 परसेंट किया गया.
- बुने हुए कपड़े (निटेड फैब्रिक्स)







