
दिल्ली: मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था, यमुना जी जो कभी भारत की पौराणिक नदी के रूप में हम सबकी आस्था की प्रतीक थी उसमें से बदबू आ रही थी। उस पावन यमुना नदी से सीवर जैसी बदबू आ रही थी.दिल्ली के अंदर AAP की सरकार की पाप की भुक्तभोगी हमारे मथुरा, वृंदावन और आगरावासियों तथा वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को होना पड़ रहा है.AAP ने दिल्ली में जो 10 साल से जो स्थिति बनाई है आज उसका भुक्तभोगी हम सबको होना पड़ा रहा है.”









