भारत के लिए ओलंपिक कहे जाने वाले राष्ट्रीय खेल का 38वें संस्करण का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में सम्पन्न होगा जिसमें 36 खेलों में 10 हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
रायपुर के तीन खिलाड़ियों सहित छत्तीसगढ़ से कलरिपयतु (मार्शल आर्ट) की 19 सदस्यों की टीम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रवाना हुई जो 28 से 30 जनवरी 2025 तक पुलिस लाइन स्टेडियम, हरिद्वार में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ दल में तीन खिलाड़ि दिव्या अग्रवाल, हँसा साहू और आर्यन पटेल शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ टीम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इवेन्ट सहित:-
01) मीशा (फाइट 40 से 60 किलोग्राम) – कोरबा
02) रिशा नैन (फाइट 60 से 80 किलोग्राम) – कोरबा
03) डिम्पल वैष्णव (उरुमी विशल – फ्लेक्सिबल तलवार) – कोरबा
04) अनिता (हाई किक – 5.6 फ़ीट से ऊपर) – कोरबा
05) नोवेल कुमार साहू (उरुमी विशल – फ्लेक्सिबल तलवार) – कोरबा
06) प्रणव राज सिंह (फाइट 50 से 65 किलोग्राम) – कोरबा
07) पीयूष विश्वकर्मा (डंडा फाइट ) – कोरबा
08) हर्ष वैष्णव (डंडा फाइट ) – कोरबा
09) विवेक सिंह (हाई किक – 5.6 फ़ीट से नीचे) – कोरबा
10) रितिक कुमार सिंह (हाई किक – 5.6 फ़ीट से ऊपर) – कोरबा
*11) हंसा साहू (तलवार और तलवार) – रायपुर*
*12) दिव्या अग्रवाल (तलवार और तलवार) – रायपुर*
*13) आर्यन पटेल (मैपयट्टू – शरीर लचीलापन फुट स्टेप) – रायपुर*
14) मिलन सिंह मरई (लचीला तलवार एवं ढाल) – बालोद
15) गगन सोनी (लचीला तलवार एवं ढाल) – बालोद
16) त्रिवेणी (तलवार एवं ढाल) – बालोद
17) डेमेश्वरी साहू (तलवार एवं ढाल) – बालोद
छत्तीसगढ़ दल में कोरबा के कमलेश देवांगन कोच एवं दल्लीराजहरा जिला बालोद की सुश्री हरबंश कौर महिला कोच के रूप में प्रतियोगिता में भाग लेंगे।









