गरियाबंद:जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात श्री पाण्डेय ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। हर्ष तथा खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। समारोह में शासकीय कार्याे में निष्ठापूर्वक दायित्वों के निर्वहन के लिए जिला स्तरीय अधिकारी- कर्मचारियों को भी शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ब्रेकिंग
- फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक : फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली हार
- अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री
- श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री हनुमान उत्सव एवं 108 श्री हनुमान चालीसा पाठ का हुआ भव्य आयोजन:सुभाष तिवारी
- धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं:योगेश तिवारी
- शासकीय कर्मचारियों ने सीखा सीपीआर और प्राथमिक उपचार








