रायपुर:उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने हल्बी में सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पुलिस बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, नगर सेना, एनसीसी आदि की 14 टुकड़ियों के द्वारा सलामी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शहीद जवानों के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों, सांस्कृतिक प्रस्तुति, परेड और झाँकी के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

ब्रेकिंग
- फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक : फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली हार
- अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री
- श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री हनुमान उत्सव एवं 108 श्री हनुमान चालीसा पाठ का हुआ भव्य आयोजन:सुभाष तिवारी
- धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं:योगेश तिवारी
- शासकीय कर्मचारियों ने सीखा सीपीआर और प्राथमिक उपचार








