
रायपुर:29.-30 जनवरी को ‘ए रोडमैप टू क्वालिटी एजुकेशन’ पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के साथ-साथ अन्य पहल जैसे स्वयं, साथी आदि लागू किया गया है। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा किये गये सभी पहल को छत्तीसगढ़ राज्य में लागू करना आवश्यक है। अतः भारत सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में सुधार करने के लिए की गई पहल के बारे में जागरूकता फैलाने तथा छत्तीसगढ़ की समस्त उच्च शिक्षण संस्थाओं में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शाला ‘ए रोडमैप टू क्वालिटी एजुकेशन’ आगामी दिनांक 29.-30 जनवरी 2025 को पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, रायुपर (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में सभी शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति / कुलसचिव एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल होंगे। कार्यक्रम का संयोजन राज्य परियोजना संचालक रूसा के द्वारा किया जावेगा ।








