रायपुर:. छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने समस्त विद्यार्थियों को निष्पक्षता के साथ अनिवार्य मतदान का शपथ दिलाते हुए कहा कि 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाते हैं। पर उसके पूर्व 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें याद दिलाता है, गणतंत्र की सफलता तभी संभव है, जब देश का प्रत्येक नागरिक निष्पक्ष होकर ईमानदारी से मतदान करें, इसे वह अपना पहला कर्तव्य मानें। एक वोट का महत्व समझे ,एक वोट से सरकार गिर जाती है और एक वोट से सरकार बन जाती है ।
इस अवसर पर डॉ. कैलाश शर्मा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व बताते हुए मतदान जागरूकता के लिए शासन द्वारा चलाए गए अभियानों की जानकारी दी। अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिव्या शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापको सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने निष्पक्ष होकर अपने मतदान का उपयोग करने का संकल्प लिया।

ब्रेकिंग
- कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री बने पैसेंजर
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 गेम-चेंजर, खेलों में करियर बनाने का बड़ा मंच ओलंपियन
- राज्यपाल से नेता प्रतिपक्ष ने सौजन्य भेंट की
- मुख्यमंत्री कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे
- केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ में तैनात सुरक्षा बलों के लिये 22 हजार करोड़ की मांग डबल इंजन सरकार की हकीकत – दीपक बैज











