
मुंबई:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भंडारा स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर कहा, “भंडारा जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 मजदूरों के फंसे होने की खबर है। अभी तक मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्भाग्य से एक मजदूर की मौत हो गई है। 5 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की मदद की जा रही है। बचाव कार्य के लिए SDRF और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव कार्य में लगा हुआ है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमों को तैयार रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा मैं इस घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”








