रायपुर:SGFI से मान्यता थाई बॉक्सिंग की राष्ट्रीय संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) एवँ मध्यप्रदेश थाई बॉक्सिंग संघ द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की द्वितीय साउथ एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन एशियन थाई बॉक्सिंग फेडरेशन (ATF) के तत्वावधान में 17 से 19 जनवरी 2025 को भोपाल में किया जा रहा है। द्वितीय साउथ एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में थाई बॉक्सिंग इंडियन फेडरेशन (TIF) द्वारा छत्तीसगढ़ से 02 निर्णायक गण को आमंत्रण मिला है। इसमें रायपुर से 01 और दंतेवाड़ा से 01 निर्णायक शामिल हैं।*
अंतर्राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विदेशी खिलाड़ियों के अलावा भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों के चयनित थाई बॉक्सर भाग लेंगे।छ ग शासन खेल विभाग से शहीद विनोद चौबे सम्मान 2019 से सम्मानित छ ग थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजधानी रायपुर के अनीस मेमन चीफ जज नियुक्त किये गए हैं साथ ही अनीस मेमन प्रतियोगिता के टेक्निकल एडवाइज़र का दायित्व निर्वहन भी करेंगे। थाई बॉक्सिंग खेल में छ ग की पहली एशियन रेफरी, खेल एवँ युवा कल्याण दंतेवाड़ा (बस्तर) की थाई बॉक्सिंग कोच टिकेश्वरी साहू को द्वितीय साउथ एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रेफरी नियुक्त किया गया है।









