रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 13 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली, सुकमा एवं कोण्डागांव के दौरे पर रहेंगेे। मुख्यमंत्री इस दौरान तीनों जिलों में वृहद पैमाने पर विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 13 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली जाएंगे और वहां पूर्वान्ह आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से दोपहर सुकमा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां मिनीस्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात अपरान्ह 3 बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां रोड शो में शामिल होने के पश्चात स्टेडियम ग्राउंड विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।






