रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 6 जनवरी को जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउंड मैदान से पूर्वान्ह हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा भांठा, जांजगीर पहुंचेंगे और खोखरा में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स तथा कचहरी चौक में हसदेव क्रेटर्स हब का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद कार द्वारा हाई स्कूल ग्राउंड जांजगीर आएंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जिले के कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

ब्रेकिंग
- खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव ने नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की
- 6,412 जोड़ों के साथ सामाजिक समरसता के साथ ऐतिहासिक मिसाल
- प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी
- विशेष लेख : जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान:लोकेश्वर सिंह
- स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री








