
बिलासपुर:जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए टीम ने आज तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित 327 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। कलेक्टर ने कहा है कि अवैध धान भंडारण, विक्रय और परिवहन के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यह अभियान किसानों और उपभोक्ताओं के हित में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बेलगहना के ग्राम कुसुमखेड़ा में जाँच अभियान के दौरान सेवक राम धृतलहरे के घर से 180 बोरी (लगभग 72 क्विंटल) धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। मंडी अधिनियम के तहत इस धान को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई।









