बेमेतरा: जिले के ग्राम बोरिया में आयोजित दो दिवसीय बोरियारंग महोत्सव एवं मड़ई मेला में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस भव्य आयोजन में बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और आयोजन समिति के लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का समाजसेवी के रुप में सम्मान किया ।आयोजन समिति के लोगों ने कहाँ और कल्पना योगेश तिवारी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, बल्कि अपनी उपस्थिति से ग्रामीणों और आयोजकों में नई ऊर्जा का संचार किया। इसके लिये आयोजन समिति के संयोजक पद्मश्री राघेशयाम बारले अभार प्रकट किया और इस भव्य आयोजन में कल्पना योगेश तिवारी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें सम्मानित करने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही।
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों की लोक परंपराएं जीवित रहती हैं और अगली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनती हैं।” उन्होंने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि बोरियारंग जैसे महोत्सव सामाजिक एकता, सांस्कृतिक धरोहर और लोककला को बढ़ावा देने का श्रेष्ठ उदाहरण हैं।कल्पना तिवारी ने यह भी आश्वस्त किया कि जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और ग्रामीणों से अपनी परंपराओं को जीवित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिलाओं की अधिक भागीदारी होने पर उन्होंने खुशी भी जताया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन से तीन बार सम्मान प्राप्त गुरुघासीदास कला प्रदर्शन करने वाली टीम ने अद्भुत प्रस्तुति दी। साथ ही विभिन्न लोक कलाकारों व सांस्कृतिक समूहों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। यहां कई प्रख्यात स्थानीय कलाकार एवं विभिन्न क्षेत्रों से भी लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहुं, पुर्व विधायक अवधेश चंदेल विशेष अतिथि के रूप में कल्पना योगेश तिवारी (जिला पंचायत अध्यक्ष बेमेतरा), योगेश तिवारी पद्मश्री आरएस बारले, बिरेन्द्र टंडन (सरपंच), चेतन बघेल (उपसरपंच), संतोष साहू (सरपंच, बहेरा ), डा. चुरामन साहू, राजू साहू, राजू नेताम, रामसोहामिल टंडन, द्वारिका पाल, हरिपाल, कैलाश टंडन, भागा प्रसाद टंडन, झाड़ू धीवर, सदाराम टंडन, सुखधीर टंडन, सुखेलाल कोसरिया, दाऊलाल देशलहरे सहित अनेक ग्रामीणजन व समाज के सम्मानित नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विशेष आकर्षण के रूप में डॉक्टर वाई एपल नायडू की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने देश के राष्ट्रपति से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं छत्तीसगढ़ के तीन बार के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का भी उपचार किया है।और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आये कलाकारों और समाजसेवी का सम्मान किया गया।










