रायपुर:लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ के महान संत और सतनामी संप्रदाय के प्रवर्तक संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी ने समाज में समानता, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं ने सामाजिक भेदभाव, जातिवाद और असमानता के खिलाफ एक मजबूत आवाज उठाई। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव को समाप्त कर एक समरस और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना कर सकते हैं।बृजमोहन अग्रवाल गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती पर ग्राम लिमतरा, वि.खं. सिमगा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर समेत समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग
- उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक किया, पारित
- महिला सशक्तिकरण को समर्पित माता कौशल्या महोत्सव 2026
- भूतेश्वरनाथ से जतमई-घटारानी तक हर कदम पर अद्भुत एहसास
- प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी
- राज्यपाल से यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता ने की सौजन्य भेंट







