रायपुर:कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने धरसींवा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र बरौदा, दोंदेकला तथा पचेड़ा का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने तौल मशीन, मॉइश्चर मीटर तथा खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में आए किसानों से बातचीत की तथा केंद्रों में मिल रही सुविधा के बारे में पूछा।कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए तथा कहा कि धान उठाव के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- मिलेट्स कैफे से चमकी महिलाओं की किस्मत
- ईको-पर्यटन की नई शुरुआत- नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
- भारत की समृद्ध विरासत ही हमारी ताकत – राज्यपाल
- बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी,होली की शुभकामनाएं
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित होगा ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम









